- संगठनात्मक बैठक में विभिन्न सेवाओं के प्रभारी बनाए
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ‘सेवा ही संगठन’ यह नारा भाजपा ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमितों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए दिया। सेवा ही संगठन के पीछे की रणनीति 2022 के विधानसभा चुनाव हैं, इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है।
संगठनात्मक बैठक के दौरान जिस तरह से विभिन्न सेवाओं के लिए प्रभारी बनाए गए हैं, और आगामी विधानसभा चुनाव तक कार्यक्रम चलाए जाने का ऐलान किया गया है, उससे तो इसकी ही पुष्टि होती है।
नगर के मुंडेट स्थित भाजपा कार्यालय संगठनात्मक बैठक जिले के प्रभारी जसवंत सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद में सीएचसी व पीएचसी को गोद लेने वाले जिम्मेदार व्यक्ति, सामाजिक संस्था, क्लब, व्यापारी संगठन आदि हैल्थ संगठन के लिए पुनीत द्विवेदी को प्रमुख बनाया गया।
पोस्ट कोविड सेंटर जिला केन्द्रों पर कोरोना के बाद अन्य बीमारी के प्रभाव से ग्रस्त हुए व्यक्ति के चेकअप के लिए डाक्टरों की टीम से सम्पर्क करके चेकअप करवाने के लिए हैल्प को पंकज राणा को प्रमुख बनाया गया। वैक्सीन सेंटर पर दो भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे। वैक्सीन सेन्टर प्रमुख निविश कुमार को बनाया गया है।
जनपद प्रभारी जसवंत सैनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव तक कार्यक्रम चलने हंै जिसमें सरकारी स्कीम के द्वारा जिन लाभार्थीयों को लाभ दिलवाया गया, उनकी सूची बनाकर सम्पर्क करना, वैल्फेयर स्कीम के प्रमुख अनुज राणा को बनाया गया। यानी कहा जा सकता है कि सेवा ही संगठन के पीछे असली मकसद प्रदेश की सत्ता पर दूसरी बार काबिज होना भी है।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल चौहान, भूपेन्द्र शर्मा, विशेष सरोहा, ओमप्रकाश, विवेक प्रेमी, गोपाल चौहान, कपिल पंवार, रूबी चौधरी, घनश्याम पार्चा, नन्दू राणा, सुखदेव कुमार आदि उपस्थित रहे।

