जनवाणी संवाददाता |
मुृजफ्फरनगर: प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के कारोबार से जुडे लोगों की गिरफ्तारी के बाद अंबाला पुलिस पकडे गए युवक को लेकर जिला परिषद मार्किट पहुंची और आरोपी की निशादेही पर उस दुकान पर छापेमारी की जहां यह दवा बेची गई थी। पुलिस के पहुंचे से पहले ही दुकानदार अपनी दुकान बंद कर यहां से फरार हो गया पुलिस यहां छानबीन कर बैरंग लौट गई।
सोमवार को अंबाला पुलिस एक युवक को साथ लेकर यहां पहुंची और आमद कराने के बाद जिला परिषद मार्किट पहुंची जहां नशीली दवा के कारोबार से जुडे लोगों की निशानदेही पर उस दुकान पर छापेमारी की, लेकिन दुकान बंद मिली।
छापेमारी की सूचना पर यहां दवा व्यापारियों में हडकम्प मच गया और दुकानों के शटर गिरते चले गए। कई घंटे तक पुलिस युवक को लेकर व्यापारियों से पूछताछ करती रही। व्यापारियों में इस बात को लेकर रोष था कि पुलिस बिना पुख्ता सबूत के यहां छापेमारी कर दुकानदारों मे भय फै लाने का काम कर रही है। जिला परिषद मार्किट एसोसिएशन से जुडे पदाधिकारियों ने पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद पुलिस युवक बैरंग यहा से वापस लौट गई।

