Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया पिंक बूथ का शुभारम्भ

  • जनपद में दो स्थानों पर शुरू हुआ महिला स्पेशल कोरोना टीकाकरण शिविर
  • महिला अस्पताल के बूथ को गुलाबी रंग देकर महिलाओं का का किया गया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कोविड-19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन के आदेशानुसार दो स्थानों पर महिला स्पेशल पिंक बूथ का आगाज किया गया।

जिला महिला अस्पताल में बनाये गये पिंक बूथ का सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शुभारम्भ किया। महिलाओं के स्वागत के लिए पिंक बूथ को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के लिए टीकाकरण बूथ पर तमाम सुविधा का प्रबंध किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बनाये गये महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने यहां पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और टीकाकरण कराने आई महिलाओं से बातचीत की। जिलाधिकारी ने महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान महिलाओं ने भी महिला विशेष पिंक टीकाकरण बूथ के संचालन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए टीकाकरण हेतु इन बूथों पर आने में कोई परेशानी नहीं होगी। इन बूथों से महिलाओं मे टीकाकरण कराने के लिए उत्साह बढेगा।

बता दे कि ये महिला स्पेशल पिंक टीकाकरण बूथ पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर मे गुलाबी रंग की थीम के साथ बनाया है। इसमें गुलाबी रंग के ही गुब्बारे लगाए गये हैं। यहा महिलाओ के लिए सभी सुविधाएं है। शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस कार्यालय के ऊपरी हॉल में कोविड से बचाव के लिए महिला विशेष शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण आवश्यक है।

यह हम सभी के लिए सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से भ्रम में नहीं आने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना टीकाकरण कराने की अपील की। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के यहां पहुंचने पर सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार व सीएमएस महिला डा. आभा आत्रेय, डा. गीतांजली वर्मा ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम एस फौजदार के साथ उन्होंने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और वहां संचालित अन्य टीकाकरण की व्यवस्थाओं को देखा। सीएमओ डा. एम एस फौजदार ने बताया कि एक महिला स्पेशल बूथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर भी संचालित करा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, सीएमएस डॉ आभा आत्रेय, डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा, कमल जस्सी, हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img