जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: ग्राम बहेड़ी थाना नई मंडी निवासी आरती ने जिलाधिकारी से उसके पति का शव विदेश से मंगाने की गुहार लगाई है। आरती के पति धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भोपाल की करीब तीन वर्ष से रियाद सऊदी अरब में इलैक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी करते थे। शुगर व कोविड-19 से 23 जून को मृत्यु हो गयी।
अभी भी उनका शव वहीं रखा हुआ है। बताया गया है कि इसका सऊदी सरकार ने न तो अभी तक अन्तिम संस्कार किया है और न ही उसको भारत भेजा है।
आरती ने अपने पति के अन्तिम संस्कार कराने के सम्बन्ध में शादाब अहमद पुत्र मुश्तफा को रियाद एमबीसी द्वारा सभी कागजात भेज दिये थे, लेकिन आज तक आरती के पति के शव का अन्तिम संस्कार नही किया जा सका तथा न ही उसके पति की बकाया सैलरी जिस कम्पनी में काम करता था, उसके मालिक ने नही दी। आरती ने बुधवार को डीएम से मिल गुहार लगाई कि उसके छोटे -छोटे बच्चे है। उसके पास कोई आय का साधन नही है।

