जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: पिछौकरा गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से त्रस्त ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। पिछौकरा गांव में बड़ौत मेरठ मार्ग से जाने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले कई माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते अवागमन में जहां लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं आसपास रहने वाले कई परिवारों का जीवन भी नारकीय बना है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार ब्लाक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। जल्द समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान वीरपाल, रविंद्र, रणबीर, सुखपाल, समरपाल, लौकी, सुंदर, गुड्डी, सविता, पूजा, संयोगिता, राजेश, सोनी, रजनी आदि मौजूद रहे।

