जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: ब्राहमण महासंघ की बैठक में आरक्षण नीति से निपटने और समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। बैठक में सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
महासंघ के जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शास्त्री के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष पंडित अमित शास्त्री की मौजूदगी में सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ठ के लिए पंडित चिरायु गालव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई।
इसी के साथ पं.ब्रज बिहारी अत्री को जिला प्रभारी, विनय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, पं.अमित तिवारी को जिला मंत्री व पं.यथार्थ शर्मा को नगराध्यक्ष बनाये जाने पर उनका स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष संरक्षक पंडित सुशील शर्मा की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष अमित शास्त्री के संचालन में आयोजित बैठक में मंडल संरक्षक विरेन्द्र शर्मा, मंडल महासचिव अंकित शर्मा, पं.कमल शर्मा,पं.उदित शर्मा, अतुल शर्मा, विनय भारद्वाज, राजीव पाराशर, पं.अतुलेश मिश्रा, पं.राकेश कुमार शर्मा, राहुल शर्मा,आशु शर्मा, मुकुल शर्मा ने अत्याचारो के लिए एकजुट होने का आहवान करते हुए संंगठन की मजबूती पर जोर दिया।

