Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

लॉटरी के बावजूद राशन वितरण को तैयार नहीं आपूर्ति विभाग ?

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: करीब पांच माह पहले लाटरी से आवंटित सरकारी राशन की नई दुकान पर राशन का वितरण नहीं कराया जा रहा है। नियम कायदे को ठेंगा दिखाकर कोसो दूर अटैचमेंट पर रखी गई दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने में पात्र गृहस्थ महिलाओं को कष्ट झेलने पड़ रहे हैं लेकिन आपूर्ति विभाग अनजान बना हुआ है।

जिला पूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर कोटेदार शहजाद द्वारा अपनी नियुक्ति के चंद दिनों बाद ही त्याग पत्र दिए जाने से रिक्त हुई मोहल्ला खारा कुआं की दुकान को कोसों दूर अटैचमेंट पर चलाया जा रहा है। आपूर्ति विभाग द्वारा खास डीलर पर खास मेहरबानी रखने की खातिर नियम कायदे को ठेंगा दिखाते हुए अटैच की गई दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को मशक्कत झेलनी पड़ रही है।

परेशानियों के साथ पिछले 9 महीने से कोसों दूर परिक्रमा करने वाली पात्र गृहस्थ महिलाओं ने शिकायत करके समाधान करने की आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खास बात यह है कि इस सरकारी राशन की दुकान का गत 16 जनवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में लॉटरी से नया आवंटन किया जा चुका फिर भी अफसर नए कोटेदार को वितरण का मौका देने के लिए तैयार नहीं है।

नए आवंटन को 5 माह गुजर गए लेकिन आज तक इस नई दुकान पर खाद्यान्न का वितरण शुरू नहीं कराया गया। लाचार आपूर्ति विभाग इस दुकान को खास डीलर पर खास मेहरबानी बनाए रखने के लिए अटैचमेंट पर ही रखे हुए हैं। खाराकुआं मोहल्ले से कोसों दूर अटैच दुकान की परिक्रमा करते त्रस्त हो रहे उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीएसओ नीरज सिंह पोर्टिलीबिटी सिस्टम का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते आ रहे हैं। वहीं पात्र गृहस्थ महिलाओं को खाद्यान्न प्राप्त करने में पसीने पसीने छूट रहे हैं।

आपूर्ति इंस्पेक्टर अजय सिंह का कहना है कि औपचारिकता अधूरी होने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है। कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img