Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया

  • नामांकन पत्र 26 जून को और मतदान 03 जुलाई को होगा

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अखिलेश सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछडा वर्ग श्रेणी आरक्षित की गयी है।

अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला मजिस्ट्रेट निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार एवं उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नाम निर्देशन पत्र 26 जून 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेंगे। यदि वह उसे लेने में अपरिहार्यत: असमर्थ हों तो अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को नाम निर्देशन पत्र दिये जा सकते है।

नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में 26 जून 2021 को अपरान्ह 03:00 बजे से प्रारंभ होगा। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा इस कार्य के लिए नामित अधिकारी को 29 जून, 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक उसके कार्यालय कलेक्टेज्ट परिसर में दी जाएगी। यदि निर्वाचन में विरोध होगा तो मतदान जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में 03 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक होगा।


DAINIK JANWANI 3 scaled

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img