Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जानिए, बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश में रातों-रात मशहूर हुए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और शुक्रवार को उन्होंने नींद की गोलियां खा लीं।

नींद की गोलियां खाने के बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद की हालत स्थिर है। वह सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू यूनिट-2 में वेंटिलेटर पर हैं।

गौरतलब है कि बीते साल गौरव नाम के यूट्यूबर ने कांता प्रसाद के बाबा का ढाबा का वीडियो बनाकर लोगों से उनकी मदद के लिए कहा था। जिसके बाद रातों रात कांता प्रसाद का ढाबा मशहूर हो गया था। पूरे देश से लोगों ने उन्हें आर्थिक रूप से सहायता दी थी।


DAINIK JANWANI 4 scaled


उसके कुछ दिनों बाद कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगा दिया था। कांता प्रसाद का कहना था कि लोगों ने मदद के जो पैसे गौरव के खाते में भेजे थे उसमें से सारे उसने कांता प्रसाद को नहीं दिए। हालांकि बाद में इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।

वहीं कुछ महीनों बाद कांता प्रसाद ने मदद के पैसों से अपना रेस्टोरेंट भी खोला था जो इसी साल लॉकडाउन के चलते बंद करना पड़ा। बीते दिनों कांता प्रसाद ने वीडियो डालकर यूट्यूबर गौरव से माफी मांगी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img