Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

चौथा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ा मैच

  • डब्ल्यूटीसी फाइनल में 360 ओवर में से मात्र 141.6 ओवर का हुआ है खेल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण यह ऐतिहासिक मैच निराशाजनक ड्रा की तरफ बढ़ गया।

इस महत्वपूर्ण मैच में यह दूसरा अवसर है जबकि बारिश के कारण पूरे दिन का खेल नहीं हो पाया। इससे पहले शुरुआती दिन भी बारिश में धुल गया था। हैंपशर बाउल में सुबह से ही मौसम में सुधार नहीं हो रहा था और ऐसे में अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट) पर शुरू होना था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन का खेल लगातार बारिश के कारण रद कर दिया गया। लगातार बारिश के बावजूद कई दर्शक आखिर तक स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया कि हम अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं जो आए और जिन्होंने उत्साह बनाए रखा। अब कल मिलते हैं। भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाए हैं। बारिश के कारण दूसरे दिन भी केवल 64.4 ओवर का ही खेल हो पाया है। मैच में चार दिनों में 360 ओवर किए जाने थे लेकिन अब तक केवल 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल : आईसीसी कम कीमत पर छठे दिन के टिकट बेचेगा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के रिजर्व दिन (खेल का छठा दिन) के टिकटों की दरों में कटौती करेगा। पहले दिन का खेल बुरी तरह से बारिश की भेट चढ़ने के बाद दूसरे दिन 64.4 जबकि रविवार को तीसरे दिन 76.3 ओवर का खेल ही संभव हो सका है।

बारिश के कारण चौथे दिन के पहले सत्र का खेल भी नहीं हो सका। इससे रिजर्व के तौर पर रखे गए छठे दिन का इस्तेमाल होना तय है। आईसीसी के एक सूत्र ने सोमवार को कहा कि जी हां, छठे दिन के टिकटों के दाम कम किए जाएंगे। यह ब्रिटेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए एक प्रचलित मानक है। चूंकि टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में सिर्फ केवल ब्रिटेन के निवासी ही आ सकते हैं।

ऐसे में आईसीसी भी उन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें 150 जीबीपी (लगभग 15,444 रुपये), 100 जीबीपी (10,296 रुपये) और 75 जीबीपी (7,722 रुपये) शामिल है। छठे दिन के खेल के लिए तय किए दाम 100 जीबीपी (10,296 रुपये), 75 जीबीपी (7,722 रुपये) और 50 जीबीपी (5,148 रुपये) है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img