Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

वन निरीक्षक पर धमकी देने का आरोप

  • पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जलालाबाद के मोहल्ला खेरादिया निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने बताया कि गत दिनों उसने जलालाबाद मैं चल रही अवैध आरा मशीनों की शिकायत की थी। अब वन अधिकारी उसको प्रताड़ित कर एनकाउंटर करने औr मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।

बुधवार को दिलदार पुत्र इरशाद निवासी-खैरादियान, जलालाबाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया प्रार्थी द्वारा दिनांक 20 जून 2021 को अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों व लकडियों की आढतियो की शिकायत वन निरीक्षक, धर्मव्रत को मोबाईल पर की थी।

शिकायत से नाराज होकर वन निरीक्षक़ ने प्रार्थी को फोन ही जेल भेजने व मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी थी। उसके बाद वन ने निरीक्षक जलालाबाद में दिल्ली-रोड पर अवैध रूप से चल रही महबूब की आरा मशीन पर दोपहर 2:30 पर वन विभाग के सिपाही सोनू के फोन से कॉल कर बुलाया उनके साथ मौके पर आजाओ।

प्रार्थी वहाँ पर गया प्रार्थी ने वहाँ जाकर देखा की एक दरोगा समीत छह लोग थे। साथ ही वहाँ मौके पर अवैध रूप से आरा मशीन व आढत संचालित करने वाले कई लोग भी मौजूद थे। प्रार्थी के पहुंचते ही वन निरीक्षक जो शराब के नशे में थे। पहले तो प्रार्थी का मोबाईल फोन छीन लिया गया और उसके बाद प्रार्थी को 20 हजार रूपये का प्रलोभन दिया व भविशय में कोई शिकायत नहीं करने की हिदायत दीं।

प्रार्थी के मना करने पर वह भड़क गये एवं प्रार्थी के गुप्तांग में हिरन का सींग देने व तथा इन्कांटर करने की धमकी दी तथा किसी बदमाश को पैसे देकर जानसे मारने की धमकी दी है। इस सारे वाक्ये को निजाम आदि कई लोगों ने देखा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जान माल की सुरक्षा करने व दोशियों के खिलाफ कठौर कार्यवाही ।करने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img