Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मवाना में बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े वृद्ध को मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मवाना: दिन निकलते ही मवाना के ततीना गांव में बाइक सवार युवकों द्वारा एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध की घटना स्थल पर मौत हो गई है। हमलावर मौके घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

बता दें कि वृद्ध सतपाल पुत्र रघुवर को गोली लगने के बाद सीएससी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आज सुबह करीब छह बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव ततीना में पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने वृद्ध पर गोली चला दी। बताया यह जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति के परिवार के अन्य सदस्य गाजियाबाद में रहते हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img