जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गुरुवार को श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के निर्देशन में सहायक अध्यापक अनिल कुमार कश्यप ने शिक्षक वर्ग, लिपिक वर्ग तथा कर्मचारी वर्ग को संचारी रोगों से बचाव तथा उनके नियंत्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि जुलाई माह को विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अपने आस पास के वातावरण को साफ रखें। आस पड़ोस के लोगों को भी इन रोगो के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग, छात्र/छात्राओं को भी व्यक्तिगत रूप से तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी इसके लिए प्रेरित करें।

