Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कोरोना से बचाव का सशक्त अधार है वैक्सीनेशन: निर्वाल

  • विधायक ने किया वैक्सीनेशन जागरुकता रैली का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत वैक्सीनेशन जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया।

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल ने झंडी दिखाकर एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र तोमर द्वारा (वर्चुअल) किया गया। रैली को संबोधित करते हुए विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा की रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण अंचल के लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवा कर खुद को सुरक्षित कर सके।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कोरोना से जीवन बचाने का सबसे सशक्त और मजबूत आधार है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। रैली संयोजक/जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डा. अनुराग शर्मा ने बताया जनमानस में वैक्सीनेशन के प्रति सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर किए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img