Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आखिर टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से कैसे मिलेगी निजात ?

  • प्लाजा पर जाम को खोलने के लिए नहीं हो रहा काम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर जाम की परेशानी दूर नहीं हो रही है। टोल कंपनी के अधिकारी भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते आए दिन टोल पर जाम लगने के कारण जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है।

वहीं, टोल प्लाजा पर एंबुलेंस व्यवस्था की लाइन न होने पर मरीज एंबुलेंस के अंदर ही दम तोड़ रहे हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत और समझाने के बाद भी न तो टोल कंपनी के अधिकारियों के सिर पर जू नहीं रेंग रही है और न ही एनएचएआई के परियोजना निदेशक इस समस्या को समझने के लिए तैयार हैं।

सिवाया टोल प्लाजा पर लगातार जाम से एनएच-58 से गुजरने वाले लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। जाम की समस्या को लेकर टोल प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही, यही कारण है कि टोल प्लाजा के कई लेनों में भीषण जाम लग जा रहा है।

जाम को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है, रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जाम में फंसे ट्रक चालक खासे परेशान दिखे। भीषण जाम में फंसे लोगों के मुंह से बरबस आवाज निकल जा रहे हैं। आखिर जाम से कब निजात मिलेगी? ऐसे हालातों में प्लाजा पर जाम की समस्या पर कैसे काबू पाया जा सकता है।

यह प्रश्न लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। अब स्थानीय लोगों ने इस समस्या से आज ही जाकर परिवहन मंत्रालय से अनुरोध करते हुए मांग की है कि इस टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई की जाए।

बुधवार को टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति रही तेज बारिश के कारण लोग घूमने के लिए हाईवे पर अपने अपने वाहन लेकर निकले तो जाम की समस्या प्लाजा पर उत्पन्न हो गई पहले सुबह फिर दोपहर में इसके बाद देर रात तक जाम की समस्या प्लाजा पर देखने को मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img