Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

कालोनी का नाम सुंदरनगर, हालात बदसूरत

  • थोड़ी-सी बरसात में नदी में तब्दील हुआ सुंदरनगर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मार्शल पिच के निकट कॉलोनी का नाम तो सुंदरनगर है। मगर उससे बदसूरत कॉलोनी दूसरी कंकरखेड़ा में भी नहीं दिखाई देती। यहां के हालात नाम के बिल्कुल विपरीत है।

सुंदरनगर कॉलोनी का नाम सुनकर लोग यहां काफी संख्या में बसने के लिए तो आ गए थे, लेकिन हालात इसके उलट ही दिखाई दिए। क्षेत्रीय पार्षद परमानंद यहां के लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पार्षद की भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही।

नगर निगम क्षेत्र में मार्शल पिच के निकट सुंदरनगर कॉलोनी है। नाम सुनकर इसकी खूबसूरती का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दरअसल यहां गंदगी पसरी रहती है और मार्शल पिच के निकट नगर निगम का सैकड़ों टन कूड़ा पड़ा है। आधुनिक समय में लोग गंदगी में जीने को मजबूर है।

समय-समय पर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ यहां के नागरिक आवाज तो खिलाफ बुलंद करते हैं। लेकिन सुनवाई कुछ नहीं हो पाती। उनकी आवाज अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारियों की नींद तोड़ने में विफल साबित हो रही है।

सुंदरनगर में थोड़ी सी बरसात होने पर घुटनों तक पानी भर जाता है। यहाँ गंदगी से हालात इस कदर बदतर हो जाते हैं कि रहना तो दूर यहां चंद कदमों की दूरी चलना भी दूभर हो जाता है। हालात यह हो गए कि नगर निगम के कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। जिन लोगों की जिम्मेदारी यहां की सफाई करना है।

वहीं, लोग यहां गंदगी डाल देते हैं। आखिर लोगों को बीमारियों से कैसे बचाया जाए? पूर्व में रालोद नेत्री सावित्री विक्रांत गौतम ने यहां के नागरिकों की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार प्रदर्शन किए। सपा नेता शिवा राजपूत ने भी लोगों के साथ हंगामे किये हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

क्षेत्रीय पार्षद परमानंद का कहना है कि नगर निगम में कई बार आवाज उठाई जा चुकी, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। जिससे यहां के लोगों को समस्या का समाधान हो सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img