Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

आज विसरा रिपोर्ट बताएगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य, बॉलिवुड की बढ़ी बेचैनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य खुलेगा। जल्द एम्स की फॉरेंसिक टीम अभिनेता की मौत की वजह का खुलासा करेगी। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद एम्स के डॉक्टरों का पैनल सुशांत की मौत के सच पर फाइनल मीटिंग करेगा। इस बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बात होगी।

विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। इससे पहले कलीना फॉरेंसिक ने अपनी रिपोर्ट में विसरा रिपोर्ट को निगेटिव बताया था। बता दें, दोबारा सामने आने वाली ये रिपोर्ट एक्टर के 20 प्रतिशत विसरा के जांच पर तैयार की गई है। क्योंकि, मुंबई पुलिस ने सुशांत का 80 फीसदी विसरा अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था।

विसरा रिपोर्ट से पता चलेगा कि सुशांत के शरीर में किसी तरह का जहरीला पदार्थ मौजूद था या नहीं। विसरा रिपोर्ट सुशांत की मौत का समय भी बताएगी। सुशांत केस की जांच एनसीबी, ईडी, सीबीआई कर रही है, लेकिन अभी तक तीनों की जांच में सुशांत की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में विसरा रिपोर्ट से सभी की बड़ी उम्मीद जगी हुई है।

बता दें, सुशांत के परिवार का आरोप है कि उनका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। उन्हें शक है कि एक्टर की हत्या की गई है। सुशांत के पिता का एक वीडियो भी सामने आया था जहां उन्होंने सुशांत की हत्या का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को बताया था। कहा था कि रिया उनके बेटे की हत्यारन हैं। रिया को सुशांत के परिवार ने इस केस का मुख्य आरोपी भी बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img