जनवाणी संवाददाता |
कैराना: जनवरी 2019 में तत्कालीन एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने कस्बे के छड़ियान के मैदान में नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की पहल की थी। जिसके बाद नगर पालिका ने यह जमीन रोडवेज को दे दी थी। लेकिन बीच में कुछ समस्याए आने के कारण रोडवेज बस अड्डे के निर्माण में देरी हुई। सोमवार को मेरठ रोडवेज के सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार व जेई आर पी सिंह ने कैराना रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया।
सहायक अभियन्ता ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर पुताई का कार्य पुरा हो गया। यहां पर शौचालय, पेयजल व बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। 24-24 घन्टो की शिफ्टों में बस अड्डे पर दो दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। जो यात्रियों को जानकारी देने के साथ ही बसों के आने व जाने का समय नोट करेगें। रोडवेज बस अड्डे पर तैनात कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह व कृष्णपाल ने बताया कि यहां से सुबह साढे 6 बजे वाया मेरठ होती हुई सीधी बस आगरा के लिए जाती हैं।
दोपहर 12 बजे वाया बडौत लोनी मोड के लिए बस सेवा है। सुबह 8 बजे वाया मुजफरनगर काठगोदाम की बस सेवा व 45 मिनट के अन्तराल पर मुजफरनगर की बस सेवा शुरू की गई है। एक दिन में करीब 20 बसे रोडवेज बस अड्डे से प्रस्थान करती हैं।

