जनवाणी संवाददाता |
कांधला: सोमवार को गांव डांगरौड निवासी अंतरराट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी एवं पुरातन छात्रों द्वारा कंपोजिट विद्यालय डांगरोल के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अंतरराट्रीय अंपायर अनिल चौधरी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हवा को शुद्ध रखने एवं जल संरक्षण के लिए पौधे रोपित करना समय की मांग है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग में पेड़ों की संख्या में बहुत कमी हो रही है। पेड़ ,पक्षियों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं। राजन जावला ने कहा कि पेड़ पौधों के कारण ही हमें प्रचुर मात्रा में अक्सीजन की प्राप्ति होती है। वातावरण को हरा-भरा रखने में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय में पुरातन छात्र सचिन, सौरभ, गौरव जावला, सोमपाल, विनीत, संदीप,अनुपम, दीप्ति, महेंद्र, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

