Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ में सूदखोरों का आतंक!: चली गई गरीब की जान, पुलिस अभी भी अनजान ?

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में रहने वाले देवेंद्र ने कर्जदार से परेशान होकर एसएसपी ऑफिस में जहर खा लिया। पुलिस देवेंद्र को लेकर मेडिकल गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेरठ में सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने मंगलवार एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के जहर खाने की जानकारी लगते ही एसएसपी ऑफिस में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 साल में ब्याज लगाकर 10 लाख रुपए कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रख लिया, बताया कि वह पड़ोसी को दो लाख रुपए दे भी चुका था।

इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।

बताया गया कि यह युवक दोपहर करीब 01:15 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे अधिकारियों से बात करनी है। इस पर कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में मौजूद एसपी क्राइम को इस मामले की जानकारी दी गई।

बताया गया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उसकी समस्या सुनी थी। एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम द्वारा युवक से वार्ता के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जाहिर है, यदि अफसर मामले में गंभीरता दिखाते तो युवक की जान बच सकती थी, लेकिन एसएसपी ऑफिस पर भी सुनवाई खानापूर्ति बनकर रह गई और युवक जान से हाथ धो बैठा। युवक की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img