जनवाणी संवाददाता |
मिजार्पुर: मैदानी इलाकों सहित शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की नदियों में पानी का तेज बहाव हो गया। वहीं हथिनी कुंड बैराज पर 2:00 बजे तक 130603 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए छोड़ा गया।
शिवालिक पहाड़ियों एंव मैदानी इलाकों में हो रही तेज मूसलाधार बारिश के चलते जहां हथनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ने लगी है।
जिसके चलते शिवालिक पहाड़ियों में बीती देर रात को हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण हथनीकुंड बैराज की यमुना नदी में आये तेज बहाव पानी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से हरियाणा व यूपी की सीमा से होकर गुजर रही यमुना नदी में 2 बजे तक 1,30603 क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज में तेज मूसलाधार बारिश होने से लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल पैदा हो गई है।
हथनीकुंड से छोड़े गए पानी का स्तर
- 8 बजे 28549 क्यूसेक।
- 10 बजे 50511 क्यूसेक।
- 12 बजे 1,32314 क्यूसेक।
- 1 बजे 1,59757 क्यूसेक।
- 2 बजे 1,30603 क्यूसेक।
- पोंटा साहिब में बारिश 25 मिमी
- ताजेवाला में बारिश 38.3 मिमी

