- 80 हजार अज्ञात खाते में डाले, 40 हजार ठग ने निकाले
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के जैन विहार निवासी सतीश जैन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पौत्री स्वस्ती जैन का खाता आईसीआईसीआई शाखा शामली है। स्वस्ती के मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल से एक मैसेज आया था। जिसमें बताया गया था कि आपको कंपनी में इंटरर्नशिप मिल गई है।
जिसके लिए आपको हमारे खाते में कुछ पैसे डालने होंगे। स्वस्ती जैन ने 80 हजार रुपये अज्ञात खाते में डाल दिए और 40 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति स्वस्ती जैन ने खाते से निकाल लिए। उनके पास एक लाख 20 हजार रुपये चले गए। पीड़िता ने बताया कि यह घटना 29 जुलाई की है।
स्वस्ती जैन ने यह मामला अपने परिजनों को बताया कि तो उन्होंने अज्ञात नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन वह फोन नहीं लग सका जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता स्वस्ती जैन ने अपने परिजनों के साथ बैंक शाखा में पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाई और खाता सीज कराया। स्वस्ती जैन के बाबा सतीश जैन ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

