Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड शासन ने किए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: उत्तराखंड शासन द्वारा देर शाम आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर को हटाकर विनय शंकर पांडेय को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है साथ ही श्री पांडेय को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी दी गई है।

सी रविशंकर को अपर सचिव वित्त चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
आशीष चौहान को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वंदना सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। हिमांशी खुराना को चमोली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वही दीपक रावत को एक बार फिर कुंभ मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ कई अन्य अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और ट्रांसफर किए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img