जनवाणी संवाददाता |
बागपत/खेकड़ा: थाना खेकड़ा पुलिस व एसीजी टीम ने एक संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रविवार की देर रात करीब आठ बजे तहसील गेट के पास से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिराह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 13 बाइक एक तमंच मय कारतूस व तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

