Home Uttar Pradesh News Saharanpur निगम करेगा राशन डिपो और बीएड परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज

निगम करेगा राशन डिपो और बीएड परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज

0
निगम करेगा राशन डिपो और बीएड परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज
  • बृहस्पतिवार को राशन डिपो पर होगा नि:शुल्क राशन वितरण
  • नुक्कड़ नाटकों से भी किया जायेगा लोगों को जागरुक

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम शहर के सभी राशन डिपुओं और बीएड के लिए बनाये गए सभी परीक्षा केंद्रों का सैनेटाइजेशन कराते हुए चूना आदि का छिड़काव करायेगा। लोगों को जागरुक करने के लिए कुछ डिपुओं पर कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने तथा स्वच्छता का संदेश देते नुक्कड़ नाटक भी कराये जायेंगे। इसके अलावा बीएड परीक्षा केंद्रों को भी सैनेटाइज किया जायेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ब्रहस्पतिवार 5 अगस्त को शहर के सभी राशन डिपू क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव तथा राशन डिपुओं को सैनेटाइज करने के निर्देश दिए हैं।