Home Uttar Pradesh News Meerut मेरठ में पुलिस पर भारी बदमाश!, नकाबपोश ने लूटे व्यापारी की चेन

मेरठ में पुलिस पर भारी बदमाश!, नकाबपोश ने लूटे व्यापारी की चेन

0
मेरठ में पुलिस पर भारी बदमाश!, नकाबपोश ने लूटे व्यापारी की चेन
  • आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से लगी दुकान में हुई वारदात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एसएससी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बाद भी परतापुर में नहीं रुक रही लूट की घटनाएं परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी दिल्ली रोड स्थित श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी अंकित दीक्षित को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया और अंकित दीक्षित से लगभग तीन तोले की चेन लूटकर फरार हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस को अंकित दीक्षित ने बताया कि बुधवार दोपहर जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे तो स्प्लेंडर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने हेलमेट लगा रखा था दूसरा नकाबपोश था। दोनों ने पिस्टल निकालकर अंकित दीक्षित पर तान दी और गले से तीन तोले की चेन लूटकर फरार हो गए। जबकि दिल्ली रोड पर सैकड़ों वाहन चलते हैं।

वहीं अंकित ने बताया कि दुकान में लाखों का केस और दुकान में लगे आईसीआईसी बैंक के एटीएम में भी मोटा कैश उपलब्ध रहता है। आसपास में भी काफी दुकानें हैं और पेट्रोल पंप भी है। बदमाशों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मौके पर रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा महामंत्री आदित्य शर्मा व सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने की मांग उठाई है।