- दिल्ली हरियाणा समेत कई राज्यों में की जाती है आपूर्ति
जनवाणी ब्यूरो |
बड़ौत: बाजार में चीनी का भाव गुड़ से कम है। चीनी मिलें गन्ना किसानों को भुगतान नहीं रहीं हैं। चीनी का भाव कम होने से इसके गुड़ के भाव लेने के लिए कुछ लोगों ने पुराना गुड़ व चीनी मिलाकर ताजा गुड़ तैयार करना शुरु कर दिया है। इस गुड़ को डिब्बाबंद करके दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आपूर्ति किया जा रहा है। कई गांवों यह काम चल रहा है। पहले सर्दियों में गांवों में लोग गर्मियों और बरसात के नाम का गुड़ तैयार कराकर रख लेते थे।

