Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य कर्मियों ने किया पुलिस का घेराव

  • स्वास्थ्य कर्मी पर हमला करने के दूसरे हमलावर की गिरफ्तारी नही होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मी

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: स्वास्थ्य कर्मी पर हमले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल पहुँची पुलिस का घेराव कर हंगामा किया। एसीएमओ के समझाने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी कार्य बहिष्कार पर अड़े रहे गुरुवार की शाम ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी महिपाल सिंह पर दो युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

पुलिस ने एक आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है। स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता के लिए पीएचसी पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा का स्वास्थ्य कर्मियों ने घेराव किया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी नही होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। एसीएमओ शैलेन्द्र जैन ने भी स्वास्थ्य कर्मियों से काम पर लौटने की अपील की लेकिन स्वास्थ्य कर्मी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े जनवाणी
अभिकर्ता पंडित जी
9759259084

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img