Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

हिसावदा के जंगल में दिनदहाडे चाकुओं से गोदकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: हिसावदा गांव के जंगल में दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और पुलिस को इसका पता तक नहीं चल पाया। युवक की हत्या करने के बाद शव को ईख के खेत में फेंककर हत्यारे फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस की तो वह दिल्ली निवासी निकला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दिल्ली में मृतक पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। युवक की हत्या हिसावदा गांव के जंगल में ले जाकर की गयी है और सिंघावली अहीर थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पायी। हत्यारे युवक की हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए और युवक को निर्वस्त्र कर शव छोड़कर फरार हो गए।

यह शव मदन मलिक पुत्र अतर सिंह मलिक के खेत में पड़ा मिला। मामले का पता जब चला तब तक वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर गयी तो उन्होंने प्रधान उत्तर मलिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मामले की सूचना सिंघावली अहीर थाना पुलिस को दी गयी।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया और इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस से हुई और इसकी पहचान गौरव यादव पुत्र केपी यादव निवासी समयपुर बादली दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इंस्पेक्टर शिवप्रकाश ने बताया कि मृृतक पर दिल्ली के बुराडी थाने में दो मामले दर्ज है और अभी मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img