जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बारह वर्षों से कार्य कर रही सीएमसी गीता, शकुंतला, अंजूम, तारा, अनिता, राजवंशी, मीनाक्षी को विदाई दी गयी और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने कहा कि सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए और इन सभी सीएमसी ने ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य किया है। इनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। नौशाद, बीसीपीएम रजनी ने भी विचार रखे। डीएमसी फसी उरहमान, बीएमसी मंजू शर्मा, सतेन्द्र शर्मा ने आभार जताया और कहा कि भरत पोलियो की बीमारी से मुक्त हो चुका है। इस दौरान गीता, अंजुम, कविता, असरार अहमद आदि मौजूद रहे।

