Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कोरोना से हौजरी व्यापारी की मौत, 109 मिले नये मरीज

  • 95 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 1188 हुई

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में शुक्रवार को कोरोना के 109 मामले सामने आए हैं, जबकि 95 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1188 हो गई है। वहीं शहर के गांधी कॉलोनी से सटे सुभाष नगर इलाके में कोरोना से एक होजरी व्यापारी की मौत हो गई।

जनपद के स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए भेजे गए 450 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 109 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें 24 के आरटीपीसीआर, 62 के रैपिड टेस्ट, 22 के प्राइवेट लैब तथा एक के ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को 95 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1188 हो गई है। जनपद में अब तक कुल 2607 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वहीं गांधी कॉलोनी में गोलोकधाम के पीछे सुभाषनगर की गली के निवासी करीब 55 वर्षीय व्यक्ति कुछ समय से बीमार थे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनकी जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आज सुबह उनकी मौत हो गई। पिछले दिनों गांधी कालोनी में जहां कोरोना का प्रकोप तेजी से बढा है, वहीं मरने वालों की तादाद भी बढने से कॉलोनी में हडकंप है।

  • पॉजिटिव 3827
  • ठीक 2607
  • एक्टिव 1188
  • मौत 32
  • शुक्रवार को मिले केस——-109
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img