Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सच दबाने के लिए सपाइयों पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस अपनी गलती छुपाने के लिए क्या-क्या नहीं कर रही है ? जहरीली शराब के मामले में पुलिस की खासी किरकिरी हो रही है। शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के बजाय अब उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जो जहरीली शराब का मुद्दा उठा रहे थे।

पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान व जिला पंचायत सदस्य शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। मुकदमा दर्ज करने की कहानी भी ऐसी कि आप भी दांतों तले उंगली दबा जाएंगे। शुक्रवार को इस मुकदमे का सच सामने आया। जहरीली शराब पीने से जिस जगपाल उर्फ जग्गू की मौत हुई थी, उसका छोटा भाई राहुल व चाचा वीर सिंह शुक्रवार को जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए।

राहुल ने बताया कि जो मुकदमा सपा नेता अतुल प्रधान व शफीक धौलड़ी के खिलाफ दर्ज कराया गया,उसकी तहरीर जानी थाने में उनके द्वारा नहीं दी गई। तहरीर पर जो हस्ताक्षर है,वो उनके नहीं है। पुलिस ने ये कहानी कैसे तैयार की,उन्हें नहीं पता? राहुल व उनके चाचा वीरसिंह ने खुलासा किया कि जहरीली शराब के धंधे में पुलिस भी लिप्त है। क्योंकि लंबे समय से जहरीली शराब बेचने का धंधा चल रहा था।

पुलिस के लोग हफ्ता वसूली करने जाते थे। तब पुलिस को दिखाई नहीं देता था। इसमें तो पूरा थाना ही मिला हुआ है। उनके परिवार को पुलिस गलत मोहरा बना रही है। जो जहरीली शराब कांड को उठा रहे हैं,उनके खिलाफ वो कैसे मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। पुलिस की शराब कांड में किरकिरी हो रही है, इसलिए ही गलत तरीके से पूरे मामले को अलग मोड दे रही है।

इस शराब कांड की जांच किसी न्याययिक मजिस्ट्रेट से कराई जाए तो सच सामने आ जाएगा। उधर, सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस उन लोगों का उत्पीड़न कर रही है जो पीड़ितों की आवाज उठा रहे हैं। सपा नेताओं को ही नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को भी धमकाया जा रहा है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ सपा आंदोलन करेगी। हम पीछे हटने वाले नहीं है।

मुझे जिला बदर करना चाहती है पुलिस: अतुल

सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस उसे जिला बदर करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि पीड़ित लोगों की वह आवाज उठा रहे हैं। मैं पुलिस के झूठे केस लगाने से डरने वाला नहीं हूं। मैं जनता के साथ हूं और रहूंगा। लोग जहरीली शराब पीने से मरे है, इसको कैसे छुपाया जा सकता है। पुलिस और भाजपा दोनों मिलकर इस पूरे मामले पर लीपापोती कर रहे हैं, जो जगजाहिर हो चुका है।

राज्यपाल तक पहुंचा मामला

सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों का मामला प्रदेश के राज्यपाल तक पहुंच गया है। शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता प्रदेश के राज्यपाल से मिले तथा उनके सामने जहरीली शराब पीने से हुई मेरठ व बागपत में 10 मौतों के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img