Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जनवाणी संवादाता |

बड़ौत: रेलवे डीआरएम द्वारा बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यहां पर किए जा रहे निर्माण कार्यों से लेकर सभी तरह की यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सीनियर सिटीजन द्वारा 9 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।

दरअसल, डीआरएम रेलवे डिंपी गर्ग शामली से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। रेल यात्रियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में उन्होंने मौजूद यात्रियों से जानकारी ली।

टिकटघर, आरक्षण व्यवस्था को लेकर कुछ यात्रियों ने शिकायत भी दर्ज कराई। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे रिकॉर्ड, कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। डीआरएम के रेलवे स्टेशन पर आने की सूचना के बाद सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेल यात्रियों तथा अतिरिक्त ट्रेन संचालन समेत नौ मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी डीआरएम को सौंपा।

बिनोली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण, बिजली ट्रेनों का संचालन जल्द कराये जाने समेत अन्य मांगें इस ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास में स्थित आजाद नगर कॉलोनी के निवासी भी नगर पालिका चेयरमैन डॉ अमित राणा के नेतृत्व में डीआरएम से मिले। यहां के निवासियों ने डीआरएम से उस रास्ते को खोले जाने की मांग की ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img