जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से भी टोल वसूली की जा रही है। इसमें आए दिन टोल पर रखे बाउंसरों से झड़प भी होती रहती है। कोलकी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने 5 किलोमीटर के दायरे के गांव व स्कूल बसों का टोल फ्री करने की चेतावनी दी। 5 किलोमीटर के दायरे का जल्द ही टोल फ्री नहीं किया गया तो आंदोलन की अगली रूपरेखा तय की जाएगी।
शनिवार दोपहर भाकियू कार्यकर्ता कोलकी टोल पर इकट्ठा होकर टोल मैनेजर से मिले जिसमे कार्यकर्ताओ ने 5 किलोमीटर में पड़ने वाले गांव का टोल फ्री व बच्चे लेकर जाने वाली स्कूल बसों का टोल फ्री करने की बात कही।

