Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

वरिष्ठ संयुक्त मंत्री ने व्यापारियों की सुनी समस्या

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस जैन के दिशा निर्देश पर छपरौली क्षेत्र के रहने वाले जिला वरिष्ठ संयुक्त मंत्री एवं नगर पंचायत सभासद छपरौली मोनू जैन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को सुना। कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी से वार्ता की जाएगी।

इससे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस जैन को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्या का समय से निस्तारण किया जा सकें। भारतीय व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ है और उनके साथ रहेगा। यह संगठन सिर्फ व्यापारियों के हित के लिए बना है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य किया जाएगा।

यदि कोई अधिकारी व्यापारियों को परेशान करता है तो उनको मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर व्यापारी अंकित जैन, आकाश गुप्ता, नमन जैन, मदन गुप्ता, राजू गुप्ता, मनीष जैन, जय कुमार जैन, नसीम अहमद, नन्द किशोर गुप्ता, हर्ष जैन, सचिन जैन, विष्णु शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img