जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति द्वारा सप्ताहिक लंगर अभियान में अब महिलाएं भी आगे आ चुकी हैं। बुधवार को सहारनपुर घंटाघर पर 4 घंटे चले इस लंगर में सैकड़ों लोगों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
समिति की कोषाध्यक्ष मोना बब्बर, अनीता, पूजा, नीतू, उषा, करुणा व आशा ने संयुक्त रूप से कहा कि जहां महिलाएं घर में अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं वहीं समाज सेवा में महिलाएं पीछे नहीं हैं। इसी का परिचय देते हुए उन्होंने साईंनाथ महाराज का नाम लेते हुए सेवा की।

