Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पच्चीस हजार का ईनामी टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार

  • आरोपी पर हत्या, डकैती, लूट, गैगस्टर, फिरौती जैसे दर्जनों मुकद्दमे है दर्ज़

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: थाने के टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपि कई मामलों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार को उनके मोबाइल फोन पर चंधेड़ी रोड़ पर ईनामी बदमाश के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार को देर रात के समय कस्बे के चंधेड़ी रोड़ पर खाली पड़े स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त राजा उर्फ रियाजुद्दीन कस्बे के मौहल्ला सफीपुर पट्टी का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

उसके खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में हत्या, डकैती, लूट, गैगस्टर, फिरौती व पुलिस पर हमला करने आदि संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। वह उनकी कोतवाली का टॉप-10 बदमाश है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। पकड़ा गया बदमाश पच्चीस हजार का ईनामी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img