- रालोद कार्यालय पर होगी किसानों ठहरने व खाने की व्यवस्था
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय पर बुधवार को मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर व संचालन अंकित सहरावत ने किया। इसमें मुख्य रुप से आगामी सितंबर को होने वाली महापंचायत के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसमें आने वाले दूरदराज से किसान भाइयो के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था के बारे में सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।
उसके बाद निर्णय लिया गया कि चार सितंबर से ही रालोद पार्टी कार्यालय पर खाने की व्यवस्था की जाएगी और जो पांच सितंबर में भी जारी रहेगी। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था पार्टी कार्यालय पर की गई है। मुख्य रूप से विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया हमारे शीर्ष नेतृत्व आदरणीय जयंत चौधरी जी से आदेश प्राप्त हुआ है कि पांच सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महापंचायत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, राजपाल बालियान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, नवाजिश आलम, ब्रह्म सिंह बालियान, रमा नागर, तरसपाल मलिक, मौलाना जमील पूर्व विधायक, कमल गौतम, माधोराम शास्त्री, अनिल डबास, कंवरपाल फौजी, अजित राठी, राजपाल सिंह, विदित मलिक, संजय राठी, सुधीर भारतीय, सुरेंद्र सहरावत, विनोद, संजीव, उदयवीर सिंह, अंकित सहरावत ,विकास कादियान, विकुल राठी, भूपेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।

