Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

भाजपा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: तसलीम अहमद

  • स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सहित कई मुद्दों पर उठाए सवाल
  • 21 सितम्बर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देने की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि कोरोना काल में जिले की सभी तहसीलों में स्वास्थ्य सेवाओं में जिस प्रकार की तत्परता होनी चाहिए वह नहीं दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य सेवाएं सभी तहसीलों में अनियमित हो रही है जिनकों और अधिक मजबूत बनाएं जाने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही अन्य कई मामलों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि 21 सितम्बर को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया जाएगा।

शनिवार को दोपहर सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि
प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है, भाजपा के शासन में किसान बेहाल है।

बेरोजगारी निरन्तर बढ़ती जा रही है, इसके अलावा सरकारी उत्पीड़न, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने आदि को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया जाएगा।

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी पालोमल कॉलोनी में प्रात: 11:00 बजे एकत्रित होकर नजीबाबाद तहसील पहुंचेंगे जहां एसडीएम नजीबाबाद को उक्त मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन साहनपुर खुर्शीद मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद व पूर्व चेयरमैन जलालाबाद याकूब राईन, जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद शाहिद मलिक, नगर अध्यक्ष साहनपुर शेख अंजार अहमद, नगर अध्यक्ष जलालाबाद जावेद शेख, विशेष आमंत्रित सदस्य अनवर खां मंसूब, मुनव्वर नेता, जिला सचिव शादाब हैदर, रफी अंसारी प्रधान जोगीरामपुरी, मेहताब अहमद रानी कोटा, नईम मकरानी नारायणपुर रतन, सरफराज मंसूरी राजपूर नवादा, जिला कार्यकारणी सदस्य आमिर सुहेल सिद्दीकी, मरगूब अहमद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img