Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अलसुबह ही गांव से महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हुए किसान

  • अपने रोजमर्रा के काम धंधा छोड़ जत्थों के रूप में ट्रैक्टर ट्राली कार बसों से रवाना किसान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए क्षेत्र की विभिन्न गांवों से किसान महा पंचायत में जाना शुरू हो गए थे। ट्रैक्टर, कार, बस आदि वाहनों से किसानों के जत्थे गांव से रवाना हुए। राष्ट्रीय लोकदल के काफी कार्यकर्ता भी संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत के लिए पहुंचे।

किसान पहले दिन ही अपने पशुओं को चारा खेतों में से लेकर आ गए थे। क्षेत्र के किसान मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए विभिन्न संपर्क मार्ग व हाईवे से रवाना हुए।

रविवार को किसान ब्रो तहसील के विभिन्न गांवों से किसान अपने अपने साधनों से मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए रवाना हुए तड़के से ही किसान वाहनों से जाना शुरू हो गए थे किसानों ने बताया कि यह उनकी अस्मिता का सवाल है केंद्र सरकार किसानों को पिंकी तीन कीर्ति कानूनों से राहत नहीं दे रही है तो उन्हें तो एकत्र होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी बड़ौत-बुढाना- मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-शामली, कांधला-मुजफ्फर नगर के अलावा किशनपुर बराल से पुसार-बुढाना मार्ग आदि से वाहनों में सवार होकर किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए।

गाड़ियों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे और भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगाकर किसान नारे लगाते जा रहे थे।

दाहा संवाददाता के अनुसार चौगामा क्षेत्र से किसान रवाना हुए। यहां किसानों का रेला लगा हुआ था। करीब-करीब हर गांव से 10-15 कार, बस, ट्रैक्टर महापंचायत के लिए गईं। बिनौली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बरनावा-दाहा मार्ग से किसान बुढाना होते मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।

भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए महापंचायत के लिए निकल गए थे। गांव में किसान महापंचायत के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे थे। गाड़ी और बसों को पहले बुक करा लिया गया था। किसानों ने बताया कि यह उसमें उनकी अस्मिता का सवाल है।महापंचायत सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img