Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

निगम ने की अपनी भूमि की निशानदेही कराई

  • मंडलायुक्त के आदेश और नगरायुक्त के निर्देशन में की गई पैमाईश

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: नगर निगम ने ग्राम मानकमऊ में अपनी करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन को सुरक्षित रखने केलिए शनिवार को जमीन की निशानदेही की। इस स्थल पर छड़ियों का मेला लगता है।

मेला स्थल की कुछ जमीन पर भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि लगी है। नगर निगम की राजस्व टीम शनिवार को निगम के संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के नेतृत्व में ग्राम मानकमऊ में छड़ी मेला स्थल पर पहुंची और नगर निगम की भूमि खसरा नंबर 113, 114, 116, 118 व 119 की पैमाईश कर निशानदेही की।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त महोदय के निर्देश पर निगम द्वारा मेला स्थल, उसके आसपास और पीछे तालाब आदि की जमीन पर पैमाईश करायी गयी है ताकि निगम की भूमि को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके। संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि जमीन की निशानदेही के दौरान सामने आया है कि निगम की कुछ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।

उन्होंने बताया कि ये कब्जें भी जल्द हटवाए जायेंगे। भूमाफियाओं की नज़र से बचाने के लिए भूमि की निशानदेही आवश्यक थी। भूमि को संरक्षित करने केलिए जल्दी ही तारबाड़ आदि भी करायी जायेगी।

पैमाईश करने वाली निगम की टीम में संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के अतिरिक्त नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल महेंद्र शर्मा, होईया राम, नीरज पंवार व अमित कुमार तथा राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img