Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता शादाब शम्स मिले कोविड पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में भाजपा नेता कोरोना संक्रमण की जद में आने से अछूते नहीं हैं। भाजपा नेता शादाब शम्स भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

गौर हो कि जहां एक तरफ मुख्यमंत्री कार्यालय में कई लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए तो वहीं उसके बाद संगठन में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और सरकार के मंत्री मदन कौशिक सहित कई विधायक कोविड-19 से जूझ रहे हैं। अभी भी यह सिलसिला जारी है। भाजपा नेता शादाब शम्स भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

शनिवार को भाजपा नेता शादाब शम्स के कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। बता दें शादाब शम्स 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष हैं।

वहीं शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 868 नए मामले सामने आए हैं। इन नए केसों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 38,007 तक पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को 1,285 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। अभीतक 26,095 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img