- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचसी अधीक्षक ने बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत पर समस्त चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की बैठक का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने सभी को संक्रमक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गयी और दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने वर्तमान समय में हो रही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव, प्रत्येक गांव एवं कस्बे में लावीसाईडल दवा का छिड़काव, हाउस टू हाउस सर्वे की सघन मॉनीटरिंग, हेल्थ कैंप, कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गयी।
उन्होंने कहा कि बीमारियों को रोकने सावधानी बरती जाए और चेकिंग कर जो बीमार है उनकी सूची तैयार कर दवाई उपलब्ध करायी जाए, ताकि उनको स्वस्थ हो सकें। साथ ही लोगों टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि वह कोरोना की बीमारी से बच सकें।

