जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: थाना धामपुर क्षेत्रांतर्गत इन्दु उम्र 24 वर्ष पुत्री चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम दहलावाला थाना रेहड की शादी तीन वर्ष पूर्व शेखर पुत्र श्रीपाल ग्राम केदारपुर थाना धामपुर के साथ हुई थी। जिसका एक डेढ वर्ष का पुत्र है। इन्दु उपरोक्त की तबीयत खराब होने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मायके वालों का आरोप है ससुराल वालों ने इन्दु को दहेज के लिये प्रताडित करके उसकी हत्या की है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

