Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हाथ में मेंहदी-मांग सिंदुरवा लगाए खूब क्यूट दिख रही हैं अक्षरा सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में अक्षरा की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, इन फोटोज और वीडियो में अक्षरा बिल्कुल एक सुहागन की तरह तैयार हुई हैं।

अक्षरा ने हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी है। वीडियो में अक्षरा अपनी मां के साथ पूजा करती भी नजर आ रही हैं। फैन्स अक्षरा से इन फोटोज को लेकर सवाल कर रहे हैं।

फैन्स पूछ रहे हैं कि आपने शादी कर ली है क्या? तो कोई कह रहा है कि मांग में सिंदूर तो सिर्फ सुहागन लगाती हैं, फिर आपने क्यों लगाया है ?

अब जो फैन्स सोच रहे हैं कि कहीं अक्षरा ने शादी तो नहीं कर ली तो उनको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। अक्षरा का ये लुक उनके गाने का है जिसका नाम है ‘तीज के बरतिया’।

दरअसल, तीज के मौके पर अक्षरा यह गाना लेकर आई हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को अक्षरा ने अपनी मां के साथ शूट किया है। अक्षरा ने खुद यह गाना गाया है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img