जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी नगर बिजनौर की एक बैठक आगामी विधानसभा चुनाव व बूथ, सेक्टर व शक्ति केंद्र संगठन के सम्बंध में नगर स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला व बूथ समिति की महत्ता पर प्रकाश डाला।
जिला प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं से जोर शोर से चुनाव में लग जाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि 2022 मे योगी आदित्यनाथ 370 सीट जीतकर दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

