- बागपत जनपद की तीन सड़कों के नामकरण की सीएम ने की स्वीकृति
मुख्य संवाददाता |
बागपत: छपरौली में उमड़े जनसैलाब की तस्वीर के बाद भाजपा को भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसानों के नेता एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे महेंद्र सिंह टिकैत याद आ गए। बागपत जनपद की तीन सड़को में से दो का नाम इन पर किया है, जबकि एक मार्ग का नाम दादी चंद्रो तोमर के नाम पर कर दिए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

