Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इन बिल को किसानों के लिए मौत का फरमान बताया। उन्होंने कहा कि जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आंसू रुलाता है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आँसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ मौत का फरमान निकाला है, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।’

गौरतलब है कि विपक्ष के ज़ोरदार हंगामे की बीच आज राज्‍यसभा ने भी कृषि बिलो को पारित कर दिया। हालांकि, इन बिलो के पास होने के बाद से विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बाहुबली मोदी सरकार ने जबरन किसान बिल को पास कराया है। इससे ज्यादा काला दिन कुछ हो नहीं सकता है। देश का किसान मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img