जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi pays floral tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/GE63jP2Nhe
— ANI (@ANI) October 2, 2021
इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणाश्रेात बना रहेगा।
इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

