Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जानिए, सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने क्यों की तलाक की घोषणा ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।

आगे पोस्ट में सामंथा लिखती हैं, ‘हम अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’

सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब दोनों के तलाक की खबर से सबकुछ साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं है।

कैसे उड़ी तलाक की खबर?

शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तभी से ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सामंथा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं नागा चैतन्य का पूरा नाम नागा चैतन्य अक्किनेनी है। वे तेलुगु सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img